फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन नाला किया क्षतिग्रस्त, ईओ ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका के ईओ ने निर्माणाधीन नाले और पक्का तालाब के पास ट्री गार्ड को क्षतिग्रस्त किए जाने की थाना पुलिस को तहरीर दी है। ईओ राजीव कुमार ने थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बताया कि वार्ड छह मोहल्ला काबलीगेट फलावदा रोड स्थित तालाब के पास 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन नाले को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण नाले का पानी तालाब के अंदर जा रहा है। वहीं, दूसरे पत्र में बताया कि वार्ड 17 के मोहल्ला काबली गेट में रोडवेज बस स्टैंड के सामने पक्का तालाब के पास पालिका द्वारा ट्री गार्ड लगवाए गए थे। जिनको प्राइवेट बसों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें