फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-14 क्रिकेट के ट्रायल 27 को भामाशाह मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान की ओर से जहां पहले ही अंडर-23 और सीनियर के ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई थी, वहीं अब अंडर-14 के ट्रायल की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अंडर-14 श्रेणी में जिला क्रिकेट संघ में पंजीकृत सभी खिलाड़ियों के ट्रायल 27 जून को सुबह छह बजे से भामाशाह क्रिकेट मैदान में होंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकृत खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर क्रिकेट मैदान पहुंचना होगा और सुबह छह बजे रिपोर्ट करना होगा। जिस खिलाड़ी ने फार्म भर दिया है लेकिन फीस जमा नहीं की है, वह भी ट्रायल से पहले फीस जमा कर सकेगा। अंडर-23 और सीनियर श्रेणी के ट्रायल 26 जून को सुबह छह बजे से करण क्रिकेट एकेडमी में सुबह छह बजे से होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें