फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियंत्रित कार रजबहे में पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना सरूरपुर क्षेत्र में सरधना-बिनौली मार्ग पर बागपत से सरधना जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर संजय गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज सरूरपुर के पास रजबहे में गिर गई। राहगीरों की मदद से घायलों को कार से निकाला गया और सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव छुर निवासी साकिब पुत्र शमशाद अपने साथियों के साथ बिनौली गए थे। देर रात कार से लौटते समय कॉलेज के कार अनियंत्रित हो गई और रजबहे में गिरकर पलट गई। कार में मौजूद युवकों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार के शीशे तोड़े और घायलों काे निकाला। उन्हें सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। कार में सवार साकिब निवासी छुर, छोटू निवासी सरधना, साजिद पुत्र सज्जू, आफताब पुत्र जफ्फार तथा समीर पुत्र इरफान निवासी छुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें