कालंद चुंगी के निकट कई वाहनों में स्वीफ्ट ने मारी टक्कर-बडा हादसा टला
- फोटो : SARDANA
अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
सरधना। कालंद चुंगी के निकट रविवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कई वाहनों में टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। मौके पर भगदड़ मच गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। नगर निवासी लियाकत की कालंद चुंगी पर दुकान है। बताया कि रविवार दोपहर सरधना की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कई वाहनों में टक्कर मारते हुए आ रही थी। जैसे ही वह कुछ समझ पाता तभी अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई। जिससे मौके पर अफरा तरफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस बीच चालक मौका पाकर कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस कार को थाने ले गई। लियाकत द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।