मेरठ। सिविल लाइंस की एक कॉलोनी में चाचा ने अपनी पांच साल की भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की मां ने यह देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि वह शाम को दूध लेने गई थी। उसकी बेटी दादी के कमरे में चाचा के पास सो रही थी। वापस आकर उसने कमरे की बंद लाइट जलाई। तब उसने देखा कि चाचा बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने थाना सिविल लाइंस में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।