फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेले में इलेक्ट्रिक ट्रेन में करंट से चाचा-भतीजी झुलसे

विज्ञापन
मेले में करंट लगने से बच्ची झूंसी
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में चल रहे उर्स मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाई गई इलेक्ट्रिक ट्रेन में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से मन्नू की तीन वर्षीय पुत्री हानिया करंट लगने से झुलस गई। बच्ची को बचाने के लिए पहुंचा उसका चाचा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद बच्ची को करंट से छुड़ाया जा सका और उसकी जान बचाई जा सकी। हादसे ने मेले में बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नायाब मेला सदर नईम अनवर कुरैशी का कहना है कि हल्का करंट आ गया था। सख्त हिदायत देते हुए ट्रेन का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें