मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से बृहस्पतिवार को गांव लिसाड़ी के शौकीन गार्डन रेलवे लाइन के पास 35000 वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि मोहम्मद शौकीन द्वारा अवैध कॉलोनी में प्लाटिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी में सड़कें, विभिन्न भूखंडों की बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे आदि ध्वस्त कर दिए गए। ब्यूरो