फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अल्ट्रासाउंड कराना हो आज, तारीख मिलेगी छह दिन बाद

Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में एक दिन में सिर्फ 70 अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। मरीज 150 से अधिक पहुंचने पर उनको छह दिन बाद की तारीख मिल रही है। जिससे मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर 500 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक अल्ट्रसाउंड मशीन और दो अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन है। अस्पताल में एक दिन में सिर्फ 70 मरीजों का अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। जिससे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के मरीजों को कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और इमरजेंसी होने पर लोगों को निजी सेंटर पर जेब ढीली करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए या तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं या फिर निजी सेंटर पर अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है।
- अस्पताल में सुबह से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाइन में लगी थी। अब चिकित्सक ने उसे छह दिन बाद आने के लिए कहा है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए छह दिन बाद फिर से आना पड़ेगा। - इकरा, बिजरौल
विज्ञापन

- अस्पताल के डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भीड़ अधिक होने के कारण छह मार्च को आने के लिए कहा है। - शबाना, बिजरौल

- कुछ दिन से पेट में दर्द रहता है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी। कक्ष में बैठे डॉक्टर ने उसके पर्चे पर तारीख डालकर सात मार्च को आने के लिए कहा है। - खुर्शीदा, मुकंदपुर
- जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी। अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण डॉक्टर ने सात मार्च को आने के लिए कहा है। - पुष्पा, मुकंदपुर
- वर्जन - अस्पताल में एक दिन में 70 अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। इसमें भी गर्भवती महिला और इमरजेंसी में प्राथमिकता के आधार पर अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मरीज अधिक आने पर मरीजों को समय दिया जा रहा है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें