फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनपद स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में उज्ज्वल नागर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र उज्ज्वल नागर ने 100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के छात्र उज्ज्वल नागर ने 68वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 तथा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर बच्चों को सुनहरे अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक ईशु चौहान, व्यावसायिक खेल शिक्षक सोहनवीर सिंह आदि शिक्षकों ने प्रतियोगिता जीतने पर छात्र को बधाई दी तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें