फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजैफ बॉय, तृप्ति बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमला देवी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सुभारती डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल राजेश त्यागी, स्कूल की सेक्रेटरी डॉ. अनीता गिरी गोस्वामी एवं प्रधानाचार्य सीमा पांडे ने किया। प्रथम चरण में विद्यालय के चारों हाउस अग्नि, आकाश, त्रिशूल और पृथ्वी द्वारा मार्चपास्ट किया गया और झंडे को सलामी दी गई। कक्षा 12 के उजैफ चौधरी को हेड बॉय व तृप्ति को हेडगर्ल का बैच लगाकर उनके कर्तव्य बताए गए। डॉ. अनीता गिरी गोस्वामी ने शपथ ग्रहण कराई। कर्नल राजेश त्यागी ने कहा कि अनुशासन न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पूरे स्कूल की ताकत और प्रभावशीलता को भी बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें