फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उदित शर्मा बने भाकियू के युवा तहसील अध्यक्ष

विज्ञापन
सरधना। गांव कालंद में भाकियू क्रांतिकारी की बैठक में किया गया संगठन विस्तार। संगठन
विज्ञापन
सरधना। गांव कालंद में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा, यज्ञदत्त शर्मा, अरुण कुमार सोम तथा जिला महामंत्री अब्दुल सलाम उपस्थित रहे। बैठक के दौरान युवा संगठन के जिला स्तर पर विस्तार की घोषणा की गई। इस अवसर पर उदित शर्मा को युवा तहसील अध्यक्ष सरधना, उदित त्यागी को युवा जिला महामंत्री मेरठ तथा विशाल सैनी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष मेरठ संगीत सिंह सोम नाहली ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें