सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर शनिवार शाम कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सलीम और अफलातून घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। सलीम शनिवार शाम दुकान का सामान लेने के लिए स्कूटी से सरधना जा रहे थे। रास्ते में गांव कक्केपुर निवासी अफलातून भी उनकी स्कूटी पर सवार हो गए। कला रजबहे से आगे पहुंचने पर सामने से आ रही कार से स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद