फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा में सड़क हादसे में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा (मेरठ)। मवाना मार्ग पर गांव महलका के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अविनाश पुत्र कालू निवासी मीरापुर और हरबीर पुत्र कालीचरण के रूप में हुई है। दोनों फलावदा की ओर से महलका गांव जा रहे थे। गांव महलका के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवकों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें