फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काजीपुर में दो युवकों पर किया हमला, दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। काजीपुर गांव निवासी अभिमन्यु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। रविवार शाम करीब आठ बजे वह गांव के ही आदित्य और दीपक के साथ कोचिंग से वापस घर लौट रहा था। गांव में आंबेडकर चौक पर खड़े होकर वह तीनों बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी रिंकू आया और अभिमन्यु से टकरा गया। आरोप है कि रिंकू ने अपने साथी विपिन और बब्बू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अभिमन्यु का एक दांत टूट गया और नाक पर भी गंभीर चोट आई। आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित थाने पहुंचा तो गांव के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपियों ने अभिमन्यु पक्ष के सुमित उर्फ भूरा को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें