दौराला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने भराला रिंग मार्ग के पास से भराला गांव निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब बेचने के लिए ले जाना बताया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने दौराला श्मशान घाट मार्ग के पास कृषि विवि को जाने वाले रास्ते पर रिठानी निवासी गौरव को पकड़ा। उसके पास से 14 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीओ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।