फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। क्षेत्र में फेरी कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षित बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी तनवीर (19) पुत्र अफजाल, साकिब (18) पुत्र अफजल तथा अयान पुत्र इरशाद क्षेत्र में फेरी करके पुराने मोबाइल खरीदने का काम करते थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार तीनों युवक क्षेत्र में फेरी करके जड़ौदा पांडा नहर पटरी मार्ग से जा रहे थे। जैसे ही वह नहर पटरी पर ग्राम भोजपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे तनवीर व साकिब सड़क पर तथा पीछे बैठा अयान छिटककर मिट्टी में जा कर गिरा। सड़क पर गिरने के कारण तनवीर व साकिब गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मिट्टी पर गिरने के चलते अयान को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर घायलों को सीएचसी नानौता पर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार नागर ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार रोडवेज की बस को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को खबर कर दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें