फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंट उठाने पर दो ग्रामीणों में मारपीट

विज्ञापन
दौराला- रुहासा गांव में हुई मारपीट में घायल वरुण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में ईंट उठाने पर सोमवार को दो ग्रामीणों वरुण व अरविंद में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट फेंकी, जिसमें दोनों घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वरुण ने बताया कि उसके घर पर पड़ी पुरानी ईंट गांव निवासी अरविंद उठा रहा था। इसका उसने विरोध किया। आरोप है कि दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट से हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें