मेरठ। लावड़ रोड पर मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि मोहम्मद परवेज अख्तर ने लावड़ रोड पर 12 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसका तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। उन्होंने बताया कि पल्लवपुरम में भी विनय कुमार द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कराया गया। ब्यूरो