फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ीगेट में ध्वस्त कीं अवैध कॉलोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान फिर से शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा और लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। उप प्रभारी प्रवर्तन धीरज यादव ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में कुंवरपाल सिंह द्वारा पठानपुरा भोला रोड पर प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 35 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अनिल व राशिद मलिक की ओर से मेन चार खंभा रोड मास्टर मार्केट के सामने उमर गार्डन के पास 50 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया। इन अवैध कॉलोनियों में सड़कें, बाउंड्रीवाल, नाली, बिजली के खंभे सहित अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें