फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवपुरम में दो अवैध कॉलोनियाें का निर्माण ध्वस्त किया

विज्ञापन
थाना पल्लवपुरम अंतर्गत ग्राम उलदेपुर रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की गई ध्वस्त
विज्ञापन
मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्रांतर्गत दो अवैध कॉलोनियों के निर्माण को मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि देवेंद्र, राजवीरव ओमप्रकाश द्वारा उल्देपुर रोड पर सात हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदीप व अनिल चौहान द्वारा ग्राम उल्देपुर निकट पशु अस्पताल पर आठ हजार वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी के अंदर सड़क, साइट ऑफिस, भूखंडों की बाउंड्रीवाल, नाली, बिजली के खम्भे व अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें