मेरठ। थाना लोहियानगर क्षेत्रांतर्गत मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि मेहराज, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि द्वारा खसरा संख्या 251 ग्राम बजौट पर लगभग 42 हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। ऐसे ही मो. राशिद मलिक द्वारा निकट बजौट ग्राम लिसाड़ी में दस हजार वर्ग मीटर भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। दोनों ही कॉलोनियों के भीतर बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस, भूखंडों की नींव व अन्य विकास कार्य ध्वस्त कर दिए गए।