माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने सोमवार को दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि थाना दौराला क्षेत्र अंतर्गत विशाल तोमर और दीपक तोमर द्वारा में रुड़की रोड आउटर रिंग रोड निकट सुखदेव ढाबा पर 16000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कारण अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सोमवार को टीम ने अवैध कॉलोनी के अंदर सड़कें, बाउंड्री वॉल और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। थाना गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत सत्येंद्र व अन्य द्वारा ग्राम लावड़ जान अली परगना दौराला में 20000 वर्ग गज भूमि पर अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी में भी सड़कें, सीवर लाइन, नाली, बाउंड्री वॉल आदि विकास कार्य ध्वस्त कर दिए गए।