संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद की। सीओ के अुनसार, पुलिस ने मुंडाली-अजराडा मार्ग से इमरान और शादिक को गिरफ्तार किया। उनके पास से चांदी की पायल और 1800 रुपये नकद मिले। पूछताछ में उन्होंने 18 अगस्त को अजराडा में रमेश सैनी के घर चोरी करना बताया। उन्होंने 19 अगस्त को ग्राम शाफियाबाद लोटी में आसिफ के घर भी चोरी की थी। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।