मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के जीवनपुरी निवासी दो किशोर शुक्रवार को लापता हो गए। परिजनों ने परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार राज 14 पुत्र त्रिलोक और आर्यन 16 पुत्र प्रवीण कुमार शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे घर से पूठा रेलवे फाटक के पास गन्ने का जूस पीने के लिए निकले थे। आर्यन के पिता राजमिस्त्री हैं। आर्यन पांच भाइयों में सबसे बड़ा है और रिठानी स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। वहीं राज के पिता त्रिलोक ट्रक ड्राइवर हैं। राज दो भाइयों में सबसे बड़ा है