फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैपिड ट्रेन से गाजियाबाद पहुंचीं दो किशोरी, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के लोकेश कॉलोनी निवासी 16 और 13 साल की दो किशोरी रविवार सुबह बिना बताए घर से चली गईं। परिवार और पुलिस उनकी तलाश में घंटों लगे रहे। शाम को दोनों गाजियाबाद रैपिड स्टेशन से मिल गईं। किशोरियों ने बताया कि वे घूमने के लिए चली गई थीं। जब पुलिस और परिजन किशोरियों को तलाश रहे थे तभी गाजियाबाद रैपिड स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों का फोन परतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतबीर अत्री के पास आया। उन्होंने बताया कि दो किशोरी मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों यहां गाजियाबाद रैपिड स्टेशन पर हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिजन और परतापुर पुलिस गाजियाबाद जाकर दोनों को वापस ले आए और परिजन के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें