कंकरखेड़ा। कस्बा क्षेत्र की आंबेडकर सड़क पर लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा में दो किशोरियों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। कस्बा निवासी कनिष्क अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारा। वह हमले से घायल होकर गिर गई। वहीं, अनुष्का पर भी कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोरियों के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। दोनों घायल किशोरियों का दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाए गए हैं। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा सकती है।