फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने दो छात्रों को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने दो छात्रों को पीटा, घायल
विज्ञापन

मवाना। पुलिस चौकी के पास मामूली बात को लेकर कहासुनी में कार सवार दो युवकों ने गांव भैंसा निवासी दो छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव भैंसा निवासी अर्णिम शर्मा ने बताया कि वह तथा उसका दोस्त मेरठ में प्राइवेट कालेज में पढ़ते हैं। देर शाम वे बस से मवाना लौटे तथा पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप पर उतरे। इसी दौरान कार सवार युवक तेजी से निकले जिससे वह बाल बाल बच गए। जिसका विरोध करने पर कार सवार दो युवकों ने दोनों छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी युवकों की कहासुनी हो गई। कार सवार युवकों में एक दरोगा का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने दोनों छात्रों को सीएचसी भेजा दिया। खबर लिखे जाने तक कोई भी तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें