फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ खिरवा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो युवकों के पैर में गोली लगी। घायलों आरोपियों की पहचान सरताज निवासी खता रोड माधवपुरम ब्रह्मपुरी और जुबेर निवासी गांधी नगर दिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह बदमाश काफी दिनों से मोबाइल, चेन आदि की लूट और छिनौती कर रहे थे। मोबाइल लूटकर इरफान और इमरान निवासी लिसाड़ीगेट को बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से जानकारी जुटाने के बाद इरफान और इमरान की तलाश पर लिसाड़ी गेट में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। आरोपियों से एक तमंचा लूटा हुआ मोबाइल और एक पर्स भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें