थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते एस डी एम व सीओ। (मवाना)
मवाना। थाना समाधान दिवस में एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ संजय जायसवाल ने लोगों की शिकायतों को सुना। पांच शिकायतों में मौके पर दो का ही निस्तारण हो सका। थाना समाधान दिवस में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नैना शर्मा, शिवानी, शशि, काजल आदि ने की शिकायत में बताया है कि मोहल्ला मुन्नालाल वार्ड नं. 22 में गली को बंद कर दिया गया है। जिस व्यक्ति ने गली को बंद किया है, उसका गली से कोई वास्ता नहीं है। जहां पर गली को बंद किया है, उसके दोनों ओर रहने वाले लोगों को रास्ता खोलने में कोई आपत्ति नहीं है। गली के बंद होने से छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं आदि को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने रास्ता खुलवाने की मांग की है। गांव बहोडूपुर निवासी सऊद आलम ने कहा है कि सहखातेदार द्वारा बिना उसकी अनुमति के अवैध खनन करा है। अब तक दो सौ डंपर मिट्टी का अवैध खनन करा चुका है।