मुंडाली। मुंडाली थाने पर गांव बढला कैथवाड़ा निवासी विक्रांत तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और बादल तोमर 11 अगस्त को मेरठ से घर आ रहे थे। मुरलीपुर-सिसौली के बीच गढ़ मेरठ रोड पर अन्ना, ऋषभ, हरिओम आदि ने रास्ता रोककर गाली गलौज की तथा पंच, कड़ा, चाकू से हमला कर दिया। इसमें विक्रांत के सिर में काफी चोट आई और हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए।