मेरठ। भावनपुर थाना के गांव किनानगर हाईवे के समीप गांव निवासी सुशील तोमर के ईख के खेत में आठ सितंबर को कुछ लोगों ने संरक्षित पशु कटान किया था। वहीं अगले रोज खेतों पर जा रहे किसानों ने संरक्षित पशु के कटे हुए अवशेष पड़े पाए तो मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। वहीं पशु कटान मामले में बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने वांछित चल रहे बिलाल और रिहाना को गांव जेई पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।