फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी से भैंस चोरी के मामले में दो लोगों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे की खिर्वा रोड स्थित एक डेयरी से भैंस चोरी होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पीड़ित ने कस्बे के ही दो लोगों पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोहल्ला घोसियान निवासी आशू पुत्र हाजी मुईया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खिर्वा रोड पर उसकी भैंसों की डेयरी है। शनिवार को डेयरी से एक भैंस चोरी हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उसे मोनू पुत्र मलूक और भूरा पुत्र नरेश निवासी सरधना पर भैंस चोरी करने का शक हुआ। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें