मेरठ। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के दो और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो रोगी मिले। डेंगू के रोगी अब्दुल्लापुर और सदर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस के रोगी लखीपुरा और भावनपुर के रहने वाले हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस बीमारी चूहे, कुत्ते आदि जानवर के मूत्र से फैलती है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 159 मरीज मिल चुके हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस के 17 रोगी मिल चुके हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल में डेंगू वार्ड बनाया हुआ है। ब्यूरो