फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेंगू और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो-दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बीमारियों का प्रकोप जारी है। बुधवार को डेंगू और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो-दो मरीज मिले। डेंगू के मरीज माछरा और कंकरकेड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज भूड़भराल और जयभीमनगर के। जिले में अब तक डेंगू के 157 मरीज मिल चुके हैं और लेप्टोस्पाइरोसिस के 15 मरीज। इनके अलावा मलेरिया के 31, चिकनगुनिया के 19 और स्क्रब टाइफस के तीन मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए अपने घर और कार्यालय के आसपास पानी भरा न रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें