डेंगू और कोरोना के दो-दो मरीज मिले
मेरठ। डेंगू और कोरोना दोनों के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को डेंगू और कोरोना दोनों को दो-दो मरीज मिले। डेंगू के सक्रिय केस नौ हैं। इनमें छह अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 61 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 52 ठीक हो गए हैं। 433 लोगों की जांच में कोरोना के दो मरीज मिले हैं, जो माछरा और शकूरनगर के रहने वाले हैं। अब जिले में सक्रिय केस चार हैं, तीन होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। ब्यूरो