लावड़। जलालपुर गांव में महिला पर फब्ती कसने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव निवासी युवक घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के ही अनुज ने उसकी पत्नी पर कोई फब्ती कस दी। महिला ने पति से शिकायत की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीचबचाव के लिए आई पीडिता की सास घायल हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई। अनुज ने पुलिस को बताया कि महिला पर किसी अन्य युवक ने फब्ती कसी थी लेकिन वहां से वह युवक भाग गया और अनुज वहां से गुजर रहा था। गलतफहमी के कारण विवाद हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।