फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला कारागार के बाहर मिलाई के दौरान दो पक्ष आए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। जिला कारागार में बुधवार को मिलाई के दौरान दो विरोधी पक्षों के परिजनों में कहासुनी हो गई। नौचंदी थाना क्षेत्र में फरवरी में हुए असलम हत्याकांड में गिरफ्तार कई आरोपी इस समय जिला जेल में बंद हैं। असलम पक्ष के भी दो लोग जेल में निरुद्ध बताए जा रहे हैं। दोनों पक्ष बुधवार को मिलाई के लिए जेल में गए थे। बताया गया है कि पहले मिलाई की कतार में विवाद हुआ, जिसे जेल कर्मियों ने शांत कराया। हालांकि, बाद में मिलाई के दौरान वे फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान कटाक्ष और छींटाकशी से हाथापाई की नौबत आ गई। जेल सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। विवाद बढ़ने की आशंका पर उनकी मिलाई रुकवा दी गई। मेडिकल थाना पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष चले गए। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने किसी विवाद से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें