गन्ना क्रय केन्द्र का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन फोटो स्वयं
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के गांव बसा टीकरी और कुसैड़ी में गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन सोमवार हुआ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के चेयरमैन दीपक राणा और योगेंद्र कुसैडी ने फीता काटकर दोनों गन्ना क्रय केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान दीपक राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी कथनी में अंतर नहीं है। सरकार किसानों के लिए हरसंभव काम कर रही है। सरकार ने गन्ने का मूल्य 30 रुपये बढ़ाकर सिद्ध कर दिया है कि वह किसानों के हित में काम कर रही है। इस दौरान आजाद वीर प्रधान, हीरा, लालू प्रधान, सोनू, धीरज, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।