डेंगू के दो मरीज और मिले, संख्या पहुंची 56
मेरठ। डेंगू का हमला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की लैब में दो लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। इस साल अब तक 56 मरीज मिल चुके हैं। इनमें नौ मरीज अन्य जिलों के हैं और 47 मेरठ जिले के हैं। नए मरीजों में 32 वर्षीय युवक मवाना का रहने वाला है, जबकि 30 साल की महिला हापुड़ जिले की है। डेंगू से बचने के लिए बचाव और सही समय पर सही इलाज जरूरी है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश का कहना है कि मलेरिया विभाग शहर और देहात में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करा रहा है, ताकि मच्छर न पनपें।