मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने गुमशुदा दो युवकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सीओ किठोर प्रमोद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना मुंडाली पर प्यार मोहम्मद निवासी मुंडाली द्वारा सूचना दी गई कि उनका बेटा फैजान (19) और भतीजा कासिम (18) सुबह 11 बजे घर से बाइक लेकर पैसा निकालने के लिए गए थे लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं आए। परिजनों द्वारा युवकों को काफी तलाश किया, नहीं मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरे, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग व मोबाइल कॉल की लोकेशन प्राप्त कर युवकों से संपर्क स्थापित किया गया। बालकों को समझा-बुझाकर वापस बुलाया गया। युवकों ने बताया कि एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले थे। उनमें से कुछ रुपये खर्च कर देने के कारण परिजनों से बचने के लिए वह घर नहीं आना चाहते थे। बताया गया कि देर रात दोनों युवकों को परिजनों को सौंप दिया।