फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से लूटे गए मोबाइल दिल्ली में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में एक सप्ताह पहले बिल्डर चित्रांशू से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। इन सदस्यों ने बताया कि वे मेरठ से लूटे और चोरी किए गए मोबाइल दिल्ली के करोल बाग में बेचते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। एक आरोपी पुलिसकर्मी के परिवार का सदस्य भी बताया जा रहा है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी चित्रांशू 18 फरवरी की रात को वह कार से शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही कैंट में गांधी बाग के सामने यूनियन बैंक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार में सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल रोक लिया था। आरोपियों ने बिल्डर के साथ मारपीट कर एप्पल मोबाइल लूटा था। विरोध करने पर बेस बॉल के बल्ले से बिल्डर पर हमला किया था। उनके सिर पर तीन टांके भी आए थे। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में एसएसपी से शिकायत करने के बाद सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

करोल बाग में बेचे जा रहे थे मोबाइल
- पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी की दिल्ली के करोल बाग में मोबाइल की दुकान है। वह चोरी और लूट के मोबाइल खरीदता है और उनके आईएमईआई नंबर बदलकर मोबाइल बेचता है। आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल लालकुर्ती में रहने वाले एक बदमाश से खरीदा है। अक्सर वह चोरी और लूट करके मोबाइल बेचता है। पुलिस ने लुटेरे के घर पर लालकुर्ती में दबिश दी। आरोपी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी के परिवार से ताल्लुक रखता है। एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि दो आरोपी हिरासत में है, जिन्होंने मोबाइल खरीदा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें