फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू के दो अधिकारियों की डीजीपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को डीजीपी यूपी से मेरठ के एलआईयू में तैनात दो अधिकारियों की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने उन्हें इन दो अफसरों के संबंध में कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य दिए हैं। इनमें इन अफसरों द्वारा गलत ढंग से गनर आवंटन की रिपोर्ट लगाने तथा पद का दुरुपयोग कर ट्रांसफर और ड्यूटी में हेरफेर के आरोप शामिल हैं। इसके अलावा इन अफसरों पर अब्दुल्लापुर रोड, बीएनजी स्कूल के पीछे, राली चौहान गांव में बेशकीमती जमीन खरीदकर फैक्टरी लगाने और अपने सगे संबंधियों के नाम से संपत्ति खरीदने के आरोप भी लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें