मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने दो सब इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर किया है। एसएसपी ने बताया कि जानी में दो पक्षों में मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज न करने पर और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने पर हल्का प्रभारी उप निरीक्षक आशीष को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा थाना टीपीनगर में चौकी ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभारी उप निरीक्षक अवनीश पाठक को प्लॉट पर कब्जे के प्रयास की विवेचना में लापरवाही करने और कार्यवाही में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया है।