फलावदा। महलका मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। मीरापुर निवासी आकाश अपनी बाइक से शुक्रवार को किसी काम से गांव महलका आया था। लौटते समय आकाश की बाइक सामने से तेजगति से आ रही बाइक से टकरा गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत होने से आकाश व उसके पीछे बैठा अमित घायल हो गया। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया।