सरधना। नगर स्थित आजादनगर की मदीना मस्जिद में 21 मार्च को दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज से आए इंडोनेशिया के 9 और दिल्ली के दो जमाती मिले थे। इनमें इंडोनेशिया के दो जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सभी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि इंडोनेशिया के जिन दो जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी बुधवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर लोगों ने राहत की सांस महसूस की।