फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने सोमवार को थाना लोहियानगर क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि मिल्लत रेजिडेंसी कॉलोनी के पीछे बिजली बंबा बाईपास पर राशिद मलिक की ओर से छह हजार वर्ग गज में छोटे-छोटे भूखंड काटकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ टीम ने कॉलोनी के अंदर सड़क, बाउंड्री वॉल व साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। बिजली बंबा बाईपास पर ही मिल्लत रेजिडेंसी के सामने व पीएसी और पेट्रोल पंप के पीछे रहीसुद्दीन की ओर से बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी जमींदोज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें