फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोरोना के 128 मरीज मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से बुधवार को जगन्नाथपुरी निवासी 34 साल के युवक और कालंदी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि सात स्वास्थ्यकर्मियों समेत 128 नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच हेल्थ केयर वर्कर भावनपुर सीएचसी के हैं। नए मरीजों में 6 माह के मासूम से लेकर 86 साल तक के संक्रमित हैं। इनमें तीन सैनिक, शिक्षक, कारोबारी, बैंकर, घरेलू महिलाएं, दो बंदी और छात्र भी शामिल हैं। बुधवार को 4501 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की संख्या 12469 हो गई है। 101 मरीजों की छुट्टी हुई है। सैंपल के हिसाब से 2.85 प्रतिशत लोगों को पुष्टि हुई है। अब तक 292 लोगों की मौत हो चुकी है। 1447 मरीजों का इलाज चल रहा है और 628 लोग होम आइसोलेशन में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें