मेरठ। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो नए मरीज मिले। अब सक्रिय केसों की संख्या आठ हो गई है। इनमें से एक घर पर रहकर इलाज करा रहा है, जबकि सात अस्पताल में भर्ती हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 51 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 43 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 975 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। फिलहाल एक सक्रिय केस है, जो घर पर रहकर इलाज करा रहा है। ब्यूरो