मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (दो किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (एक किलोवाट तक) के उपभोक्ताओं के लिए विभाग की ओर से बिजली बिल राहत योजना चलाई गई है। योजना के दूसरे चरण में अब दो दिन शेष बचे हैं। द्वितीय चरण 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। एक फरवरी से योजना का तृतीय चरण शुरू हो जाऐगा। इसमें मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी। यदि उपभोक्ता 31 जनवरी 2026 तक अपना बकाया बिल जमा कराते हैं तो उन्हें बिल पर लगने वाले विलम्ब शुल्क (सरचार्ज / ब्याज) में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। बिजली बिल राहत योजना के तहत मेरठ क्षेत्र प्रथम-मेरठ में 4056 और मेरठ द्वितीय में 55975 ने अभी तक लाभ उठाया है। उपभोक्ता www.uppcl.org पर बिल जमा करें और छूट प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता विद्युत हेल्पलाइन 1912 एवं टोल फ्री नंबर 18001803002 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो