फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां कालका मंदिर पर दो दिवसीय मेला आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। गांव हसनपुर कला स्थित प्राचीन कालका मंदिर में बुधवार को सप्तमी से दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह उर्फ लाल ने बताया कि एक ही परिसर में मां कालका का मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर स्थित हैं। श्रद्धालु यहां आकर मन्नत मांग कर प्रसाद चढ़ाते हैं तथा पीपल के वृक्ष पर कलावा बांधते हैं। जिनकी कामना पूर्ण हो जाती है वह प्रसाद चढ़ाकर पीपल के वृक्ष से कलावा खोलते हैं। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उपवास रखने वाले भक्तों के लिए प्रसाद बनाया जाता है। जबकि बिना उपवास वालों के लिए सादे भोजन का प्रसाद वितरित किया जाता है। मेले में बच्चों के लिए खेल खिलौने आदि झूला आदि मनोरंजन के भी साधन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें